Friday , February 27 2026

BBD उत्कर्ष-2026 : रोबोटिक्स, संस्कृति और खेल प्रतियोगिताओं में दिखा जोश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बाबू बनारसी दास एजूकेशनल ग्रुप के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव उत्कर्ष-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्रों ने तकनीकी, सांस्कृतिक, खेल, साहित्य,होटल मैंनेजमेंट, ललित कला एवं मिस्टर एडं मिस उत्कर्ष-2026 में उत्साह पूर्वक सहभागिता की। 

तकनीकी प्रतियोगिताओं में आईकेएस-इंडियन नॉलेज सिस्टम, ट्रेडिशनल टू टेक ऐप डेवलेपमेंट, रोबो मैराथन, रोबोकॉन, लाइन फॉलोअर में अंधेरे में रोबोट रास्ता बनाता है जिसके ऊपर रोबोट चलते है। पिक एंड प्लेस में रोबोट द्वारा किसी भी प्रकार की वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते है।

इसके अलावा लाइट फॉलोअर, रोबोकान, थिंक टैंक आदि आकर्षण के केन्द्र रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों द्वारा सांइलेंट ईकोज-माईम में रामायण एवं घरेलू हिंसा पर आधारित प्रस्तुति दी गई। लघु नाटिका ड्रामा जंक्शन के माध्यम से विरासत से विकास तक थीम पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। 

स्ट्रीट डांस, सांस्कृतिक नृत्य, तरंग पैरोडी, राग रतन, राईम रंबल, फैशन शो, मिस्टर एंड मिस के टैलेंट राउंड में अपनी प्रतिभाओं के द्वारा मिस एवं मिस्टर उत्कर्ष का खिताब जीतने के लिए कला एवं बुद्धिमत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत कर प्रतियोगिता को आकर्षक बनाया। साहित्यिक प्रतियोगिताओं में काव्य संध्या, आईडिया मंथन, तरन्नुम-ए-गजल, दीवान-ए-आदाब, ऊर्दू मुशायरा, विचार गोष्ठी, नवकल्प आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने-अपने पक्ष को मजबूती से रखा।

खेल प्रतियोगिताओं में पॉवर लिफ्टिंग, फुटबाल, बास्केटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन, लॅानटेनिस, शतरंज, कबड्डी, कैरम, खो-खो, एथलेटिक आदि प्रमुख रहे। जिसमें स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत कर अपना स्थान बनाने में सफल रहे। स्पोर्ट्स इंडिविजुअल कैटेगरी में विजयी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि अंजनी सिंह (जिला समाज कल्याण अधिकारी, लखनऊ) एवं अभिषेक कुमार (जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, लखनऊ) द्वारा पुरुस्कार दिया गया।

होटल मैनेजमेट के छात्रों ने मॉकटेल प्रतियोगिता, स्नैक्स बनाना, विरासत-ए-मिठास एवं परम्परा से प्लेट तक सीजन में भाग लेकर सभी जजों का दिल जीता।

एनएसएस के छात्रों द्वारा विरासत से विकास तक की थीम पर पुराने समय के कच्चे घरों एवं कॉमर्शियल बिल्डिंग्स से लेकर आधुनिक तकनीक के मॉर्डन हाउसेस/बिल्डिंग्स जिनकी छतों पर सोलर पैनल से लेकर हैलीपैड तक दिखाये गये है। आर्किटेक्चर के छात्रों द्वारा फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता में कॅलर क्रॉनिकल्स, इंक स्टोरी, विरासत-ए-वोंग, अर्थन लीगेसी, ताना-बाना, हैरिटेंज ह्नूज, रेडकशन, फोल्ड ऑफ टाइम एवं फ्रेम शार्टस आदि आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। 

उत्कर्ष 2026के अंतिम दिन 28 फरवरी को समापन समारोह होगा। जिसकी मुख्य अतिथि अलका दास गुप्ता (चेयरपर्सन, बीबीडी एजूकेशनल ग्रुप), विराज सागर दास (प्रेसीडेंट, बीबीडी ग्रुप), देवांशी दास (वाइस प्रेसीडट) एवं सोनाक्षी दास होंगी।