Friday , February 27 2026

भारतीय त्योहारों और लोक परंपराओं से रूबरू हुए लिटिल चैंप्स

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल चैंप्स स्कूल में दादी-नानी की कहानी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने प्रहलाद और होलिका की कथा सुनी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय त्योहारों और लोक परंपराओं से परिचित कराना रहा।

स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को होली से जुड़ी प्रह्लाद और होलिका की कथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती है। इसके साथ ही उन्होंने कृष्ण-राधा की रंगों वाली होली का प्रसंग सुनाकर प्रेम, स्नेह और सौहार्द का संदेश दिया।

बच्चों ने बड़ी उत्सुकता और आनंद के साथ कथाएँ सुनीं तथा प्रश्नों के उत्तर भी दिये। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋचा माथुर, अध्यापिकाएँ रुखसाना, सोनिका, रोली, शिवानी, सीमा आदि उपस्थित रहीं।