लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब में स्कूल के शिक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक “Flight From Scratch: Drone Design & Making Workshop” था, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को ड्रोन तकनीक की मूलभूत अवधारणाओं से लेकर उसके व्यावहारिक निर्माण तक की जानकारी प्रदान करना था। ताकि वे छात्रों को उभरती एयरोस्पेस और रोबोटिक्स तकनीकों के प्रति प्रेरित कर सकें।
कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय के नेतृत्व एवं प्रो. बी.एन. मिश्रा (डीन – इनोवेशन और सोशल एंटरप्रेन्योरशिप एवं डायरेक्टर IHUPF ), केशव सिंह (Finance officer एवं निदेशक IHUPF), डॉ. अनुज कुमार शर्मा (एसोसिएट डीन), महीप सिंह (CEO इनोवैशन हब) के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ट्रैनर के रूप में Abul Kalam Khan (Founder & CEO – AirM, Spyral) उपस्थित रहे।
उन्होंने ड्रोन डिजाइनिंग, एयरोडायनामिक्स, फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम, मोटर एवं प्रोपेलर चयन, और ड्रोन असेंबली की संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
उन्होंने शिक्षकों को बताया कि किस प्रकार “Scratch से Drone बनाने” की प्रक्रिया छात्रों में नवाचार, समस्या-समाधान कौशल और तकनीकी आत्मनिर्भरता विकसित करती है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में IHUPF की CIO वंदना शर्मा ने मुख्य वक्ता अबुल कलाम खान को Plant Sapling भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सूरज वर्मा, (मैनेजर) संजीव मिश्र (असिस्टन्ट मैनेजर) एवं दीपक पटेल (टेक्नोलोजी एसोसिएट) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। उनका कहना था कि “Flight From Scratch” कार्यशाला ने उन्हें ड्रोन तकनीक की व्यावहारिक समझ प्रदान की, जिसे वे अपने विद्यालयों में STEM शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने में उपयोग करेंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal