लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने सरकारी आवास पर पशुधन, दुग्ध विकास व राजनैतिक पेंशन विभाग को जारी बजट के व्यय को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें बजट प्रावधान के सापेक्ष शासन की स्वीकृतियों, विभागीय आवंटन और अब तक हुए व्यय की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि पशुधन, दुग्ध विकास व राजनैतिक पेंशन विभाग समय से आवंटित बजट का उपयोग सुनिश्चित करें। ताकि योजनाएं और परियोजनाएं तय समय में पूरी हों और प्रदेशवासियों को उनका लाभ मिल सके। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्णय लेने में देरी न हो, क्योंकि इससे बजट व्यय प्रभावित होता है। विभाग में बजट खर्च में तेजी लाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट को समय से खर्च करने के लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतार कर लाभार्थियों को पूरा लाभ दिया जाए।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal