Friday , February 20 2026

AKTU : 4 छात्राओं का आईबीएम ग्रुप में हुआ चयन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक की 4 छात्राओं का चयन एसोसिएट सिस्टम इंजीनियर के पद पर हुआ है। आईबीएम ग्रुप में चयनित इन छात्राओं को कंपनी की ओर से सालाना 4 लाख 50 हजार रुपये मिलेगा। 

ऑनलाइन टेस्ट को 200 स्टूडेंट्स ने पास किया था जबकि कोडिंग टेस्ट में 12 छात्राओं ने बाजी मारी थी। अंतिम रूप से चार छात्राएं चयनित हुई। चयनित छात्राओं को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो0 नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में ड्राइव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से लगातार छात्रों को ट्रेनिंग कराने के साथ ही कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक छात्र रोजगार पा सकें।