भक्ति रस में सराबोर हुआ कथा महोत्सव
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पश्चिमी क्षेत्र में लालाबाग के भूहर फाटक पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य मनोज कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला तथा द्वारिकाधीश विवाह के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण एवं मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएँ केवल कथाएँ नहीं अपितु जीवन को धर्म, प्रेम और समर्पण का मार्ग दिखाने वाली आध्यात्मिक प्रेरणा हैं।

इस अवसर पर आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के विवाह का मनोहारी चित्रण प्रस्तुत किया गया जिसके दर्शन कर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ श्रद्धा व्यक्त की। कथा पंडाल में भजन-कीर्तन के साथ संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान सोशल लाइफलाइन फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं समाजसेवी राजेश पांडेय ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा मंडली का अभिनंदन किया। आयोजन में सी.बी. सिंह, सुजीत सिंह, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal