लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत की तेजी से बढ़ती होम सॉल्यूशन प्रदाता कंपनी Cera Sanitaryware Limited ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित चार दिवसीय समागम प्रदर्शनी में अपने अत्याधुनिक उत्पादों का प्रदर्शन किया। कंपनी का उद्देश्य अपने आकर्षक और आधुनिक डिजाइनों के माध्यम से उपभोक्ताओं की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना और उनकी आकांक्षाओं को साकार करना है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी मांग, यूपी में 100 स्टोर का लक्ष्य
कंपनी के डीजीएम सेल्स शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि गांवों में जल जीवन मिशन के शुरू होने के बाद सैनिटरीवेयर उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधुनिक बाथरूम उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी लग्जरी के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लिए भी किफायती उत्पाद उपलब्ध करा रही है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कंपनी के 70 स्टोर संचालित हैं और अगले दो वर्षों में इन्हें बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
3D प्रिंटिंग और रोबोटिक तकनीक से सुसज्जित विनिर्माण
नेशनल सेल्स मैनेजर (Private & Commercial Project Sales) केदार आप्टे ने बताया कि कंपनी 1980 से सैनिटरीवेयर, फैसेट (नल) और टाइल्स के क्षेत्र में कार्यरत है। गुजरात के कडी स्थित अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र में 3D प्रिंटिंग और रोबोटिक तकनीक का उपयोग किया जाता है।

कंपनी के उत्पादों में सैनिटरीवेयर, नल, टाइल्स, बाथटब, शावर पैनल और किचन सिंक शामिल हैं। इसके प्रमुख ब्रांडों में Cera, Senator और SVA शामिल हैं, जो उच्च गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं।

सतत विकास, अत्याधुनिक तकनीक और उभरते रुझानों को अपनाते हुए नवाचारपूर्ण एवं उच्च गुणवत्ता वाले बाथरूम समाधान प्रदान करना कंपनी का मुख्य लक्ष्य है। साथ ही, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूत करते हुए जन और लक्जरी दोनों बाजारों में महत्वपूर्ण वृद्धि हासिल करने की दिशा में कंपनी लगातार प्रयासरत है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal