नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दूसरे दिन जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी चिताओं की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 108.71 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,832.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 473.04 अंक यानी 2.05 प्रतिशत टूट कर 22,593.43 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 49,477.93 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,402.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 24,852.69 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,340.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ।एशियाई बाजार में भी आज कमजोरी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण ताइवान वेस्टेड एक्सचेंज में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। एशियाई बाजार में अकेला कोस्पी इंडेक्स फिलहाल 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,536.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 204 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,647 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.70 प्रतिशत टूट कर 4,105.04 अंक के स्तर तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 505.54 अंक यानी 1.87 प्रतिशत फिसल कर 26,527 संघ के स्तर पर आ गया है।इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.32 प्रतिशत लुढ़क कर 4,950.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 474.84 अंक यानी 0.82 प्रतिशत लुढ़क कर 57,165 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,246.61 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,439.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal