Thursday , February 12 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली : तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।रेवंत रेड्डी ने एक्स पर लिखा, “मैं फरवरी के अंतिम सप्ताह में ईसा और मूसी नदियों के संगम पर आयोजित होने वाले गांधी सरोवर प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह में उन्हें आमंत्रित करने के लिए यहां उनसे मिलने आया। मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री को उस क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया गया।” प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें याद दिलाया कि फरवरी 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अस्थियों का विसर्जन ईसा और मूसी नदियों के पावन संगम पर किया गया था। यह स्थान न केवल धार्मिक बल्कि राष्ट्रीय भावना का भी प्रतीक है।उन्होंने राजनाथ को बताया कि गांधी सरोवर प्रोजेक्ट मूसी रिवर जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर शुरू किया गया है। इसका लक्ष्य नदी के स्वरूप को पुनर्जीवित करना और पर्यावरण का संरक्षण करना है।इस बैठक में तेलंगाना कांग्रेस के कई सांसद मौजूद रहे।