Wednesday , February 11 2026

छात्राओं को उद्यमी बनने के लिए किया प्रेरित

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेता जी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज के वाणिज्य विभाग में विकास आयुक्त (MSME विभाग) के सौजन्य से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने दीप प्रज्वलन का किया। 

प्रोफेसर क्रांति सिंह ने MSME द्वारा प्रायोजित योजनाओं पर चर्चा की। जुट फॉर लाइफ से आई विशेष अतिथि अंजली सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय से डॉ. नीरज शुक्ला ने छात्राओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। 

डॉ. रश्मि अग्रवाल ने विभिन्न उद्यमियों के उदाहरण देकर छात्राओं को उद्यमी बनने हेतु प्रेरित किया विशाल तिवारी ने छात्राओं को DPR कैसे बनाया जाए इस पर चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. भास्कर शर्मा, डॉ. सनोबर हैदर ,डॉ. प्रतिमा शर्मा, डॉ. हेमलता ,डॉ. तमन्ना, प्रोफेसर शालिनी प्रोफेसर विनीता लाल सहित अन्य शिक्षक एवं स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।