नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा तेजी का रुख नजर आ रहा है।पिछले सप्ताह ज्यादातर समय दबाव में काम करने के बाद अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आए। डाउ जॉन्स नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 133.90 अंक यानी 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,932.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 507.27 अंक यानी 2.25 अंक की छलांग लगा कर 23,047.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,189.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.58 प्रतिशत उछल कर 10,369.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,273.84 अंक के स्तर पर पिछले क्षेत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 230.40 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,721.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ।एशिया में भी आज चौतरफा तेजी का रुख नजर आ रहा है। एशिया के सभी नौ बाजार के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 174 अंक यानी 0.68 प्रतिशत उछल कर 25,871.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,970.13 अंक के स्तर पर आ गया है। जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की पार्टी को भारी बहुमत हासिल होने के कारण टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में आज उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण निक्केई इंडेक्स 2,350.32 अंक यानी 4.33 प्रतिशत उछल कर 56,604 अंक के स्टार तक आ गया है।इसी तरह कोस्पी इंडेक्स फिलहाल 207.01 अंक यानी 4.07 प्रतिशत की छलांग लगा कर 32,552.63 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 3.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,396.14 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 387.05 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,947 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.17 प्रतिशत की छलांग लगा कर 4,113.28 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,002.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal