लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सरस्वतीपुरम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का पांचवां वार्षिक उत्सव रविवार को पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और कॉलोनीवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

सरस्वतीपुरम जानकीपुरम विस्तार में स्थित मदर प्राइड स्कूल में आयोजित उत्सव के दौरान बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता, नृत्य, गायन, क्विज प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से तहरी भोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर समिति के महासचिव अजय कुमार यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कॉलोनीवासियों में सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करना है।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने आयोजन की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लखनऊ जनविकास महासभा के अध्यक्ष एस.के. बाजपेई, महामंत्री पंकज तिवारी, संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला सहित रेनू सिंह, विजयकांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
समिति की ओर से संरक्षक अशोक कुमार राय, अध्यक्ष राजकुमार सैनी, महासचिव अजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र मोहन मिश्रा एवं पुनीत कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष विमल कुमार कटियार, सचिव श्रीकांत मिश्रा, उप सचिव सुनील सिंह यादव, ऑडिटर वीरेंद्र कुमार व मुकेश सक्सेना, संगठन मंत्री रंजीत वर्मा व रामकुमार पाल, प्रचार मंत्री गायत्री वर्मा एवं के.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal