Delhi : दिल्ली के प्रसिद्ध हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन दरगाह में शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ। दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का अचानक बाथरूम में गीजर ब्लास्ट होने से निधन हो गया। यह घटना 7 फरवरी की शाम को हुई।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी ख्वाजा हसन सानी निजामी के भतीजे थे। परिवार और दरगाह के श्रद्धालु इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। बताया गया है कि गीजर ब्लास्ट के कारण बाथरूम में आग और विस्फोट हुआ, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।स्थानीय लोगों और दरगाह प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। हालांकि, पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है। दरगाह के श्रद्धालु और परिवार के सदस्य उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि दी जा रही है।घटना के कारणों की गहन जांच करेगी प्रशासनदरगाह प्रशासन ने कहा है कि मृतक के परिवार को पूरी मदद दी जाएगी और घटना के कारणों की गहन जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी की अचानक मृत्यु से दरगाह और उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal