Friday , February 6 2026

‘ब्रज के रंग 0.1’ में सजेगा होली का उत्सव

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ में इस बार होली का पर्व बेहद खास अंदाज़ में मनाया जाएगा। एम इवेंट एंड मीडिया और ए डी क्रू & इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में भव्य होली सेलिब्रेशन इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग कार्यक्रम 28 फरवरी को जानकीपुरम विस्तार, सेक्टर-1, शिव विहार स्थित वसुधा इवेंट सेंटर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में फूलों की होली, गुलाल की होली और मयूर वाली होली के साथ शानदार डीजे और कई आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन को ब्रज की पारंपरिक होली की तर्ज पर मनाया जाएगा।

आयोजक टीम ने बताया कि लखनऊवासियों को एक अलग और यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का नाम ‘ब्रज के रंग 0.1’ रखा गया है। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और इसे भव्य रूप दिया जाएगा।