लखनऊ उत्तर में हो रहा संतुलित विकास : डा. नीरज बोरा
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सतत विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर शुभारंभ कराया। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने विधायक का अभिनंदन किया तथा बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकसित भारत की संकल्पना को मूर्त रूप दिया है और प्रत्येक क्षेत्र में सुनियोजित एवं संतुलित विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ उत्तर क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का श्रेय सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को जाता है।

भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत अलीगंज स्थित सेक्टर-सी में अरुण अग्रवाल के आवास के सामने सड़क लेपन कार्य से हुई। इसके उपरांत जयशंकर प्रसाद वार्ड अंतर्गत सेक्टर-क्यू में महाराणा प्रताप पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य, अयोध्यादास प्रथम वार्ड अंतर्गत खदरा में बैजनाथ तिवारी के आवास से उमेश पाण्डेय के आवास तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

वहीं जानकीपुरम प्रथम वार्ड अंतर्गत सीताविहार कॉलोनी में नीतीश मिश्रा के आवास से नन्द जी यादव के आवास तक सी.सी. सड़क लेपन कार्य तथा पायनियर स्कूल के निकट सरोज शुक्ला के आवास से शास्त्री जी के आवास तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इन कार्यक्रमों में भाजपा के मण्डल अध्यक्षगण शैलेन्द्र मौर्य, संजय तिवारी, रमन निगम, चंद्रशेखर गुप्ता, पार्षद स्वदेश सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र स्वर्णकार, रुपाली गुप्ता, सतीश वर्मा, चन्द्रशेखर गुप्ता, विजय मिश्रा, बैजनाथ तिवारी, वीरेन्द्र मौर्य, महेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अवधेश सिंह, माला निगम, अरुण अग्रवाल, संतोष शुक्ला आदि के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal