बेंगलुरु : भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार फॉरवर्ड नवनीत कौर का मानना है कि आधुनिक हॉकी में सिर्फ गोल करने की क्षमता ही काफी नहीं है, बल्कि अटैकिंग खिलाड़ियों के लिए डिफेंस में योगदान देना भी उतना ही जरूरी हो गया है। एफआईएच हॉकी महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर हैदराबाद तेलंगाना 2026 से पहले चल रहे राष्ट्रीय शिविर में टीम की तैयारियां जोरों पर हैं।नवनीत ने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा,“आज की हॉकी में सिर्फ अटैकिंग काफी नहीं है। एक स्ट्राइकर के तौर पर डिफेंसिव स्किल्स भी बहुत अहम हैं। मैं टैकलिंग और बिना गेंद के दबाव बनाने पर ध्यान दे रही हूं, क्योंकि गेंद वापस जीतना टीम के लिए बड़ा फायदा होता है।”अपने व्यक्तिगत फोकस के साथ-साथ नवनीत ने टीम के लक्ष्य को भी स्पष्ट किया।उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य बिल्कुल साफ है। हम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना चाहते हैं और क्वालीफायर्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहते हैं।,”यह राष्ट्रीय शिविर भारत की एफआईएच हॉकी महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर हैदराबाद तेलंगाना 2026 की तैयारियों का अहम हिस्सा है। यह टूर्नामेंट 8 से 14 मार्च तक हैदराबाद में आयोजित होगा, जिसमें शीर्ष तीन टीमें 2026 महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।शिविर के माहौल पर बात करते हुए नवनीत ने कहा,“कैंप बहुत अच्छा चल रहा है। हमारे पास नया कोच है और टीम का कोर ग्रुप काफी मजबूत है। ट्रेनिंग की क्वालिटी बहुत अच्छी है। सभी खिलाड़ी फोकस्ड हैं और आने वाली चुनौती के लिए अच्छी तैयारी कर रहे हैं।”नवनीत ने नए मुख्य कोच स्जोर्ड मारिन के साथ काम करने के अनुभव भी साझा किए।उन्होंने कहा,“उनका कम्युनिकेशन बहुत सीधा है। वे साफ तौर पर बताते हैं कि उनसे क्या उम्मीद है, हमें किन बातों में सुधार करना है और मैदान पर किस तरह का प्रदर्शन चाहिए। इससे किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं रहती और टीम के तौर पर बेहतर काम करने में मदद मिलती है,”उन्होंने यह भी बताया कि कई सीनियर खिलाड़ियों के पहले से मारिन के साथ काम करने के अनुभव का टीम को फायदा मिल रहा है।उन्होंने कहा, “वे भारतीय खिलाड़ियों की खेलने की शैली को समझते हैं और हमें भी पता है कि वे हमसे क्या चाहते हैं। यह आपसी समझ टीम को तेजी से आगे बढ़ने में मदद करती है।,”हाल ही में नवनीत ने अपनी टीम एसजी पाइपर्स को महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का खिताब दिलाया। इस अनुभव पर उन्होंने कहा,“हीरो हॉकी इंडिया लीग में विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने से युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास अलग स्तर पर पहुंच जाता है। उस एक्सपोजर से मिली सीख राष्ट्रीय शिविर में साफ नजर आती है।”उन्होंने टीम के बदले हुए माइंडसेट पर भी जोर दिया।नवनीत ने कहा, “कैंप में माहौल बेहद सकारात्मक है। खिलाड़ी नई चीजें आज़माना चाहते हैं। अगर कोई चीज तुरंत काम नहीं भी करती, तो हम खुद को लगातार आगे बढ़ाने और सीखते रहने की कोशिश करते हैं,”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal