Thursday , February 5 2026

गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा

नोएडा (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में बुकिंग वैल्यू 55% साल दर साल बढ़कर ₹8,421 करोड़ रही। यह 6.43 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले 3,973 घरों की बिक्री के माध्यम से हासिल की गई।

वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों में बुकिंग वैल्यू 25% साल दर साल बढ़कर ₹24,008 करोड़ रही। यह 19.74 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले 12,726 घरों की बिक्री से प्राप्त हुई। यह गोदरेज प्रॉपर्टीज़ की अब तक की सबसे अधिक तीसरी तिमाही और 9 महीने बुकिंग वैल्यू है। यह लगातार चौथी तिमाही है, जिसमें जीपीएल ने ₹7,000 करोड़ से अधिक की बुकिंग वैल्यू हासिल की है और लगातार दसवीं तिमाही है। जिसमें ₹5,000 करोड़ से अधिक की बुकिंग वैल्यू दर्ज की गई है।

जीपीएल ने अपने वार्षिक बुकिंग वैल्यू गाइडेंस का 74% हासिल कर लिया है और वित्त वर्ष 26 के लिए₹32,500 करोड़ के गाइडेंस को पार करने की दिशा में अग्रसर है। तिमाही के दौरान 9 शहरों में 11 नए प्रोजेक्ट और चरण लॉन्च किए गए।

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए पिरोजशा गोदरेज (कार्यकारी चेयरपर्सन, गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड) ने कहा, “गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने बुकिंग और आय के मामले में एक और मजबूत तिमाही दर्ज की है। पिछले चार वर्षों में कंपनी के पैमाने में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हमें खुशी है कि यह बिक्री वृद्धि हमारे सभी प्रमुख बाजारों में फैली हुई है और यह मजबूत वॉल्यूम तथा बेहतर प्राइसिंग के कारण संभव हुई है। पिछले वित्त वर्ष में क्यूआईपी के माध्यम से जुटाई गई ₹6,000 करोड़ की इक्विटी पूंजी, तथा मजबूत ऑपरेटिंग कैश फ्लो, हमें आगे भी विकास में निवेश करने में सक्षम बनाएगी। एक मजबूत लॉन्च पाइपलाइन, सुदृढ़ बैलेंस शीट और स्थिर मांग के साथ, हमें विश्वास है कि वित्त वर्ष 26 हमारे लिए सभी प्रमुख परिचालन मानकों पर अब तक का सर्वश्रेष्ठ वर्ष साबित होगा और आने वाले वर्षों में हम सतत और उच्च गुणवत्ता वाला प्रदर्शन जारी रखेंगे।”

गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड को 2025 में सीडीपी के लीडरशिप इंडेक्स में ‘A’ रेटिंग के साथ शामिल किया गया और सीडीपी के सप्लायर एंगेजमेंट असेसमेंट (एसईए) में सप्लाई चेन लीडर के रूप में मान्यता मिली।

दिसंबर 2025 में जीपीएल को साइंस बेस्ड टार्गेट्स इनिशिएटिव (SBTi) से निकट अवधि, दीर्घकालिक और नेट ज़ीरो लक्ष्यों की स्वीकृति एवं मान्यता प्राप्त हुई।