Thursday , February 5 2026

फिटनेस, फैशन और मस्ती का अनोखा संगम बना ‘द एथलीज़र फेस्ट’

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फ़ीनिक्स पलासियो ने अपने भव्य एट्रियम को फिटनेस और एथलीज़र के रंग में रंग दिया है। यहां ‘द एथलीज़र फेस्ट’ की शुरुआत के साथ ही फैशन, फिटनेस और मस्ती का ऐसा माहौल बन गया है, जो शहर के युवाओं और फिटनेस प्रेमियों को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। 29 जनवरी से शुरू हुआ यह फेस्ट 22 फरवरी तक चलेगा और तीन लगातार वीकेंड तक लोगों को एक्शन और एनर्जी से भरपूर अनुभव देगा।

फेस्ट को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां शॉपिंग के साथ-साथ एक्टिव लाइफ़स्टाइल को करीब से महसूस किया जा सके। फीनिक्स पलासियो के स्पोर्ट्स और फिटनेस ब्रांड्स को आकर्षक इंस्टॉलेशंस, प्रज़ेंटेशन और लाइव एक्टिविटीज़ के जरिये पेश किया गया है। यहां साइक्लिंग चैलेंज, रिफ़्लेक्स परखने वाले गेम्स, टायर फ़्लिप, ज़ुम्बा डांस, पुशअप्स और स्क्वाट चैलेंज, रोप और स्किपिंग एक्टिविटी जैसी कई फिटनेस गतिविधियां लोगों को खुद को आज़माने का मौका दे रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया के लिए खास तौर पर तैयार किए गए एक्सपीरियंस ज़ोन भी युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं।

फेस्ट के दौरान मॉल में कई रोमांचक गेम्स और एंड्योरेंस चैलेंज भी रखे गए हैं, जिनमें हिस्सा लेकर विज़िटर्स आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। इस पहल का मकसद सिर्फ़ खरीदारी तक सीमित न रहकर लोगों को एक ऐसा लाइफ़स्टाइल अनुभव देना है, जिसमें सेहत, स्टाइल और एंटरटेनमेंट एक साथ जुड़ते हैं।

इस मौके पर संजीव सरीन (रीटेल डायरेक्टर, नॉर्थ, फीनिक्स मिल्स) ने कहा, “फीनिक्स पलासियो में हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि हम रिटेल से आगे बढ़कर यादगार अनुभव दें। ‘द एथलीज़र फेस्ट’ लखनऊ की उस पीढ़ी का उत्सव है, जो फिटनेस को लेकर जागरूक है और स्टाइल में भी आगे रहना चाहती है। इनोवेशन, इंटरऐक्शन और मनोरंजन के ज़रिये हम ऐसा मंच बना रहे हैं, जहां फिटनेस और फैशन एक साथ लोगों को प्रेरित करते हैं।”

उच्च ऊर्जा से भरपूर सेटअप, इंटरैक्टिव ज़ोन्स और वीकेंड-लॉन्ग एक्टिविटीज़ के साथ ‘द एथलीज़र फेस्ट’ यह दिखाता है कि फीनिक्स पलासियो अब सिर्फ़ शॉपिंग मॉल नहीं, बल्कि एक ऐसा लाइफ़स्टाइल डेस्टिनेशन बन चुका है, जहां लोग बार-बार लौटना चाहते हैं, जुड़ना चाहते हैं और कुछ नया महसूस करना चाहते हैं।