लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राजधानी की उत्तरी सीट से विधायक डा. नीरज बोरा ने बुधवार को क्षेत्र की कई विकास योजनाओं का भूमि पूजन कर शुभारंभ कराया। शुरुआत टेढ़ी पुलिया चौराहे से गुड़ंबा थाना तक सर्विस लेन निर्माण कार्य के भूमिपूजन से हुई। इससे जनता को आवागमन में सुविधा होगी तथा यातायात जाम से राहत मिलेगी।

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि योजनाबद्ध रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्रीय विकास की अनेक योजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है और कई प्रक्रिया में हैं। उन्होंने उत्तर क्षेत्र के समग्र विकास के अपने संकल्प को भी दुहराया।

इस दौरान भाजपा उत्तर मण्डल पांच के अध्यक्ष संजय तिवारी, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश पांडेय, कृपाशंकर मिश्र, सतीश वर्मा, राकेश सिंह, सौरभ त्रिवेदी, रंजना दुबे, दिव्यांशी शुक्ला, पूर्व पार्षद रुपाली गुप्ता, हर्षिका जायसवाल, अनिल मिश्रा, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र स्वर्णकार, सुनील सिंह, अशोक वर्मा, मण्डल अध्यक्ष रमन निगम, मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी व क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।

इसी क्रम में विधायक डा. नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड अंतर्गत जुगुल विहार कॉलोनी में पारसनाथ गौड़ के मकान से उदय प्रताप के मकान होते हुए कमलेश वर्मा के मकान से बंधा तक सी.सी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इसके बाद फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड अन्तर्गत एसएसजेडी स्कूल के गेट से मिश्रा जी के घर तक सड़क व नाली निर्माण कार्य तथा फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड अंतर्गत सेमरा गाँव में श्मशान स्थल की बाउंड्रीवाल आदि निर्माण कार्यों का शुभारंभ कराया।
इस दौरान भाजपा उत्तर मण्डल चार के अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, पार्षद रश्मि सिंह, विनोद अवस्थी, दिनेश पाल, किशोर प्रजापति, नैमिष शर्मा, गुड़िया निगम, रीता सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal