लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन छावनी में मंगलवार को “सेब वाटर सेब लाइफ” विषय पर अंतर्शाखीय भाषण तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पलटन छावनी शाखा एवं बाल निकुंज विद्यालय, बेलीगारद शाखा के कक्षा–2 के चयनित 12-12 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

भाषण प्रतियोगिता में बेलीगारद शाखा के देवांश चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पीहू सिंह द्वितीय एवं शिविका यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में पलटन छावनी शाखा की अंसरा इनाम ने प्रथम, मिशिखा गुप्ता ने द्वितीय तथा इशिता चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंत में बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला ने दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal