Tuesday , February 3 2026

फायर सेफ्टी पर बड़ा कदम : AludecorR ने सभी एसीपी ब्रांड्स के लिए शुरू की मुफ्त टेस्टिंग

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फसाड और बिल्डिंग मैटेरियल सेक्टर में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, देश की अग्रणी फसाड प्रोडक्ट निर्माता कंपनी एल्यूडेकोर ने एल्यूमिनियम कंपोजिट पैनल (एसीपी) उद्योग के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। कंपनी ने सभी एसीपी ब्रांड्स के लिए निःशुल्क, स्वैच्छिक और ओपन-टू-ऑल मैटेरियल टेस्टिंग पहल की शुरुआत की है, जो बी2बी क्षेत्र में अपनी तरह की सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है।

एल्यूडेकोर लैमिनेशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर (सेल्स) सौरव काबरा ने कहा कि एसीपी वैल्यू चेन में फैब्रिकेटर्स की भूमिका बेहद अहम होती है और उन्हें भरोसेमंद व पारदर्शी टेस्टिंग व्यवस्था का समर्थन मिलना जरूरी है। किसी भी प्रोडक्ट के फेल होने की स्थिति में सबसे पहले सवाल फैब्रिकेटर्स पर ही उठते हैं, जबकि यह आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के चलते अब टेस्टिंग और ट्रेसबिलिटी किसी एक ब्रांड का नहीं, बल्कि पूरे उद्योग का मुद्दा बन चुकी है। एनएबीएल-मान्यता प्राप्त हमारी इन-हाउस फायर टेस्टिंग सुविधाओं को बिना किसी शुल्क और बिना ब्रांड पहचान के पूरे एसीपी उद्योग के लिए खोलकर हम जिम्मेदार और सूचित मैटेरियल चयन को बढ़ावा दे रहे हैं। यह पहल प्रतिष्ठा की रक्षा, जोखिम को कम करने और अंततः जीवन बचाने से जुड़ी है।”

यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है, जब देशभर में इमारतों में आग की घटनाओं के बाद एसीपी की गुणवत्ता, फायर रेजिस्टेंस और ट्रेसबिलिटी को लेकर सवाल तेज़ हुए हैं। एसीपी का उपयोग कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, अस्पतालों, होटलों और आवासीय इमारतों में बड़े पैमाने पर होता है, ऐसे में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता सीधे जन-सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बन जाता है।

लखनऊ इस पहल का अहम केंद्र है। एल्यूडेकोर का यहां फैब्रिकेटर्स, आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स के साथ लंबे समय से सक्रिय जुड़ाव रहा है। कंपनी का मानना है कि जैसे-जैसे प्रोजेक्ट्स का स्केल और तकनीकी जटिलता बढ़ रही है, वैसे-वैसे पारदर्शी और निष्पक्ष टेस्टिंग व्यवस्था उद्योग के लिए अनिवार्य हो गई है।

इस पहल के तहत एल्यूडेकोर ने अपने अत्याधुनिक इन-हाउस आरएंडडी सेंटर को पूरे एसीपी उद्योग के लिए खोल दिया है। यह किसी एसीपी निर्माता के पास मौजूद एकमात्र एनएबीएल-मान्यता प्राप्त ‘रिएक्शन-टू-फायर’ टेस्टिंग सुविधा है। खास बात यह है कि सैंपल सीधे साइट पर सप्लाई की गई सामग्री से लिए जाएंगे, ताकि टेस्ट किए गए और उपयोग में लाए गए प्रोडक्ट में कोई अंतर न रहे। पूरी प्रक्रिया ब्रांड-ब्लाइंड और गोपनीय रखी जाएगी, जिससे निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

एल्यूडेकोर के एसीपी प्रोडक्ट्स पहले से ही 205 से अधिक अनिवार्य क्वालिटी और परफॉर्मेंस टेस्ट से गुजरते हैं, जिनमें फायर रेजिस्टेंस, कलर स्टेबिलिटी, टिकाऊपन और दीर्घकालिक संरचनात्मक मजबूती शामिल है। इस इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरे उद्योग के लिए उपलब्ध कराकर कंपनी टेस्टिंग को ब्रांड-ड्रिवन प्रक्रिया के बजाय साझा औद्योगिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित कर रही है। पिछले 12 वर्षों में एल्यूडेकोर ने देशभर में 3 लाख से अधिक फैब्रिकेटर्स के साथ ट्रेनिंग और नॉलेज डेवलपमेंट कार्यक्रम किए हैं। यह नई पहल उसी दीर्घकालिक जुड़ाव का अगला चरण है, जो एसीपी उद्योग को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।