लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रखंड लोहिया नगर की बैठक नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। जिसमें भारत सरकार द्वारा आयोजित ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट, नए वार्डन की नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। साथ ही मनोज वर्मा (कार्यालय प्रभारी), ADC रेखा पांडे, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी को डिविजनल वार्डेन सुनील तिवारी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मनोज वर्मा ने लोहिया नगर डिवीजन को नई ड्रेस के लिए बधाई दी और बताया कि लखनऊ सिविल डिफेंस में ऐसा कार्य करने वाला प्रथम डिवीजन बना। भारत सरकार द्वारा आयोजित मॉकड्रिंक में लोहिया नगर डिवीजन का सबसे बड़ा योगदान था। ADC रेखा पांडे ने कहा कि सभी वार्डेन को फुल ड्रेस में बहुत जल्द प्रशिक्षण दिलाया जाएगा और सभी वार्डेन अपने नीचे 10-10 फायर फाइटर जोड़ने का कार्य करे।

चीफ वार्डेन के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांति व्यवस्था के लिया कार्य करना है। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक थाने पर लोहिया नगर के वार्डेनो की लिस्ट वाला ग्लो साइन बोर्ड लगवाने का सुझाव दिया और अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मुख्य चौराहों पर सिविल डिफेंस के वार्डेनो की पूरी लिस्ट का बोर्ड लगवाने के लिए भी कहा।
डिविजनल वार्डेन सुनील तिवारी ने अपने वार्डेनो की तरफ से उच्चाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वार्डेन कभी भी किसी भी कार्य में पीछे नहीं रहेंगे। इस बात पर सभी वार्डेनो ने करतल ध्वनि से उनकी बात का समर्थन भी किया। जिसमें मुख्यरूप से उपस्थित डिप्टी डिविजनल वार्डेन डॉ. पंकज कुमार, स्टाफ ऑफिसर कमलेश सिंह ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का वादा किया।
बैठक में शोएब जलाली, विमल कुमार वर्मा, अरुण त्यागी, सौरभ अग्रवाल, अमिताभ राव, सरोज शर्मा, अनुज शर्मा, रवि मोहन श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, अमित शर्मा, हरिपाल यादव, शिवांश तिवारी, अनुभव द्विवेदी, गंगा राम, ज्ञानेंद्र पांडे, जय करण, राहुल मिश्रा, डॉ. सीएल वर्मा, दीपक वर्मा आदि वार्डेन उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal