Friday , April 10 2026

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार देता है बजट 2026-27 : डॉ. नीरज बोरा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को ठोस और व्यावहारिक आधार देता है। यह ऐतिहासिक रूप से पेपरलेस और हाईटेक बजट है, जिसमें दवाई और पढ़ाई जैसे बुनियादी क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सड़क, रेल और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं पर विशेष फोकस करते हुए कौशल विकास, रोजगारपरक योजनाओं तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जो भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और सशक्त बनाएंगे। राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए समावेशी और लोकहितैषी विकास की दिशा में यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को अमली जामा पहनाने वाला है। मैं इस दूरदर्शी बजट का स्वागत करता हूं।