अयोध्या (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी का पहला अयोध्या आगमन ऐतिहासिक और भव्य रहा। इस अवसर पर रौनाही टोल प्लाजा पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं की वर्षा और गगनभेदी नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र भगवामय वातावरण में सराबोर नजर आया।
विधायक चंद्रभानु पासवान ने समर्थकों के साथ रौनाही टोल पर 501 किलो पुष्पों की वर्षा कर पंकज चौधरी का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें फूलों की माला पहनाई गई तथा हनुमान जी की गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात विधायक चन्द्रभानु पासवान गाड़ियों के काफिले संग प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अयोध्या में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, शम्भू सिंह, महंत राजूदास, इमरान ख़ान, अरविंद कुमार, अशोक कसौधन सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal