लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पूर्वी भारत के पिछले पाँच दशकों से सबसे भरोसेमंद साड़ी ब्रांड इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ ने लखनऊ में अपना पहला स्टोर खोखोला। यह कंपनी का देशभर में 61वाँ स्टोर है। इस लॉन्च के साथ उत्तर प्रदेश में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत हुई है, क्योंकि कंपनी भारत में साड़ियों का सबसे बड़ा ब्रांड बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।
अपनी समृद्ध विरासत और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए पहचानी जाने वाली इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ लखनऊ में ‘Sarees of India’ लेकर आई है। जिसमें देशभर के 60 से अधिक बुनाई क्लस्टरों से जुड़े 15,000 से ज्यादा कारीगरों के काम को प्रदर्शित किया गया है।

स्टोर खोलने के साथ ही लखनऊ में इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ ने दो विशेष कलेक्शन—‘Weaves of India’ और ‘Weddings of India’—लॉन्च किए हैं। ये क्यूरेटेड रेंज भारत की समृद्ध बुनाई परंपरा को दर्शाती हैं। जिनमें प्रामाणिक हैंडलूम बनारसी, कांजीवरम, उप्पाडा, तंचोई, बालूचरी, जामदानी, गड़वाल, टिश्यू, ऑर्गेंज़ा, जॉर्जेट और शुद्ध रेशम की साड़ियाँ शामिल हैं। इन साड़ियों को पारंपरिक और आधुनिक रंगों में पेश किया गया है।
इस कलेक्शन में रोज़मर्रा की सुरुचिपूर्ण साड़ियाँ, उत्सव के लिए खास डिज़ाइन और दुल्हन के लिए रेशमी साड़ियाँ शामिल हैं, जिन्हें शहर की सुसंस्कृत पसंद को ध्यान में रखकर चुना गया है। लॉन्च के मौके पर ब्रांड 17 जनवरी 2026 तक सीमित अवधि के लिए सभी कलेक्शनों पर फ्लैट 10 प्रतिशत की विशेष छूट दे रहा है।

लॉन्च पर बात करते हुए इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ के सीईओ दर्शन दूधोरिया ने कहा, “लखनऊ का भारत की सांस्कृतिक और वस्त्र परंपरा में हमेशा से एक खास स्थान रहा है। शिल्प, नज़ाकत और प्रामाणिकता के प्रति शहर की सराहना इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ के मूल मूल्यों से पूरी तरह मेल खाती है। लखनऊ का हमारा स्टोर उत्तर भारत में हमारे दीर्घकालिक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है, क्योंकि हम एक सच्चे राष्ट्रीय साड़ी ब्रांड का निर्माण कर रहे हैं। एक प्रमुख रिटेल हब के रूप में आलमबाग की पहचान इसे हमारे इस दृष्टिकोण को शहर तक पहुँचाने के लिए आदर्श स्थान बनाती है। जिसके तहत हम क्षेत्रीय कारीगरी से बनीप्रामाणिक साड़ियों को अधिक से अधिक लोगों तक सुलभ बनाना चाहते हैं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal