Monday , January 5 2026

गोविंद रस्तोगी अध्यक्ष, आशीष बने जनहित उद्योग व्यापार मंडल जानकीपुरम के महामंत्री

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जनहित उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को 60 फिट रोड, जानकीपुरम विस्तार स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केके अवस्थी ने की, जिसमें जानकीपुरम इकाई का विधिवत गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से गोविंद रस्तोगी को अध्यक्ष, आशीष रस्तोगी को महामंत्री एवं पीयूष दीक्षित को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त देवेंद्र सिंह, संतोष सिंह, आशीष रस्तोगी एवं अवनीश अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष केके अवस्थी ने बताया कि कुछ माह पूर्व संगठन की जानकीपुरम इकाई को भंग कर दिया गया था, जिसके बाद अब नए सिरे से पारदर्शिता और अनुशासन के साथ इकाई का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है और किसी भी स्तर पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि व्यापार मंडल का कोई पदाधिकारी भी किसी व्यापारी का शोषण करता पाया गया, तो उसे तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा। बीते दिनों संगठन के विरुद्ध कार्य करने वाले कुछ पदाधिकारियों को इसी कारण व्यापार मंडल से निष्कासित किया गया है।

बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।