Wednesday , December 24 2025

ST. JOSEPH : बच्चों ने दिया प्रेम, आनंद और भाईचारे का संदेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सेंट जोसेफ समूह की सभी शाखाओं में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने प्रांगण को सजाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा मधुर कैरोल गीतों से हुई। जिन्होंने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश प्रेम, शांति व भाईचारे के रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के सुरो ने समूचे वातावरण को आनंद से भर दिया।

बच्चों द्वारा नाट्य मंचन ने प्रभु यीशु के जन्म कथा को जीवंत रूप में दर्शाया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को चाकलेट और उपहार वितरित कर सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता अग्रवाल एवं प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं और दैनिक जीवन में एकता, भाईचारे और दयालुता को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।