Thursday , April 2 2026

क्रिसमस और नववर्ष पर लखनऊ मेट्रो के समय में बदलाव, इतने बजे तक कर सकेंगे यात्रा


  • 25 एवं 31 दिसंबर को लखनऊ मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ा
  • दोनों दिन मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक रहेगी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. ने लखनऊ मेट्रो के समय में बदलाव किया है। 25 दिसंबर 2025 (क्रिसमस) एवं 31 दिसंबर 2025 (नववर्ष की पूर्व संध्या) को लखनऊ मेट्रो की सेवाएं प्रातः 6:00 बजे से मध्य रात्रि 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। 

इन दोनों दिनों में मुंशी पुलिया एवं सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन (दोनों टर्मिनल स्टेशन) से अंतिम मेट्रो ट्रेन मध्य रात्रि 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। मेट्रो सेवाओं के समय में यह बदलाव केवल 25 एवं 31 दिसंबर 2025 को ही लागू रहेगा। बाकी सभी दिनों में मेट्रो सेवाएं पहले की तरह सुबह 6:00 बजे से रात 10:30 बजे तक संचालित होंगी।