Thursday , February 12 2026

धूमधाम से मनाई गई स्व. ख़ुशीराम की 139वीं जयंती

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड शिल्पकार समिति द्वारा रविवार को कुमाऊं केशरी स्व. ख़ुशीराम की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व आयुक्त चंद्रमोहन बेरी का स्वागत लीलाराम आर्या व केशव चंद आर्या ने किया।

उन्होंने बताया कि स्व. ख़ुशीराम ने अनुसूचित जातियों के लोगों के लिए “शिल्पकार” शब्द को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ताकि उनकी पहचान और सम्मान सुनिश्चित हो सके। ख़ुशीराम आर्य को उत्तराखंड में एक महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानी, आर्य समाजी नेता और समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है।

इस अवसर समिति के कमल राम आर्या, चन्दन राम आर्या, मोहन राम आर्या, बलवंत वाणगी सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।