लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति इवेंट द्वारा पी4 पार्किंग वृंदावन अवध विहार योजना में आयोजित 9वें भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2025 का भव्य आगाज शुक्रवार को धार्मिक, आध्यात्मिक और भारतीय परंपरा के साथ हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अयोध्या के कोसलेश सदन के पीठाधीश्वर और जगतगुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारे धर्म परंपरा, साधु समागम, सनातन धर्म को बहुत बल मिलता है। स्वस्थ मनोरंजन के द्वारा लोगों में आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भावना, कायम होती है। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को तुलसी का पौधा एवं शाल देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal