लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसमें नगर निगम में कार्यरत सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों के वेतन को समान करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारिणी के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने संगठन की ओर से सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अब तक इन ऑपरेटरों को ₹9,000, ₹13,000 और ₹19,000 तक विभिन्न स्तरों पर वेतन दिया जा रहा था, लेकिन अब मेरिट के आधार पर सभी को समान वेतन ₹19,800 प्रतिमाह दिया जाएगा।
नगर आयुक्त एवं महापौर ने संयुक्त रूप से इस निर्णय की जानकारी साझा की। इस घोषणा के बाद कंप्यूटर ऑपरेटरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उपाध्यक्ष दीपक शर्मा संगठन मंत्री मो. रेहान सहित उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त सहित कार्यकारिणी का आभार जताया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal