Monday , November 10 2025

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 19 नवंबर से, स्थापित किया ध्वज

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। श्री कांशीराम सांस्कृतिक स्थल, स्मृति उपवन आशियाना में 19 नवंबर से हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव-2025 आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मां गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह तथा नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन वर्मा की उपस्थिति में सोमवार शाम विधि पूर्वक भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ आचार्य पंडित अनुराग मिश्र शास्त्री ने पूजन कराया, जिसके पश्चात महोत्सव का ध्वज स्थापित किया गया। 

आयोजक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की थीम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ है। मेले में सभी 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध होंगे। स्वादिष्ट व्यंजन, स्वदेशी झूले, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विशालकाय मंच बनाया जा रहा है। 

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर शेख, संतोष श्रीवास्तव, मनोज सिंह चौहान, संदीप शुक्ला, मोनालिसा, रोली जायसवाल, रोली सिंह, नीलम श्रीवास्तव, ठाकुर राम सिंह,वीअंशुमान सिंह, सत्यशरण सिंह, प्रदीप शुक्ला, ब्रह्म शंकर सिंह, नीरज यादव,वीरवि पाण्डेय, सुनील भाटिया, आदित्य कुमार, राकेश कुमार, विजय गुप्ता, शुभम, अमित तिवारी, धीरेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, विवेक सिंह, प्रखर सिंह, प्रीति मिश्रा, आकाश कुमार, संदीप द्विवेदी, चंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।