Wednesday , October 22 2025

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया संझिया घाट का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। छठ महापर्व की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। एक ओर जहां छठ पूजा के गीत गूंज रहे हैं वहीं घाटों की साफ सफाई का कार्य भी शुरू हो गया है। बुधवार को लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पक्का पुल स्थित संझिया घाट का निरीक्षण किया।
उन्होंने साफ सफाई, घाट का समतलीकरण, झाड़ियों को कटवाने, घाट की साफ सफाई के साथ ही रंगाई पुताई करने तथा प्रकाश की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।
विधायक डा. नीरज बोरा ने भोजपुरी छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों से अपील किया कि घाट पर इस बार प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाए। छठ पूजा करने आने वाले भक्त प्लास्टिक का उपयोग न करें। जिसको लेकर समिति पदाधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान भोजपुरी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा, महामंत्री एमके सिंह, आरआर प्रभारी मनोज कुमार, अधिशाषी अभियंता नजमी मुजफर, जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, सहायक अभियंता विनोद पाठक, जेडएसओ जितेंद्र गांधी, एसएचओ प्रभारी अंजनी एवं उद्यान विभाग के अधिकारी के साथ ही भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, उपाध्यक्ष मोहित रहकवार भी मौजूद रहें।