Sunday , October 19 2025

दीपोत्सव के दिन भी दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो, लेकिन…

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दीपावली पर्व के दिन 20 अक्टूबर को लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी सी.सी.एस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 06:00 बजे (सुबह) शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन 07:00 बजे (शाम) रवाना होगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा। बाकी दिनों में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं हमेशा की तरह सुबह 6:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि में 10:30 बजे तक जारी रहेंगी।