लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में मंगलवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह एवं कुल सचिव डॉ. गिरीश छिम्वाल के मार्गदर्शन में, एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य सॉफ्ट हॉकी के खेलो का आयोजन भविष्य मे महर्षि यूनिवर्सिटी के प्रांगण में तलाशना था।

डॉ अमरीका सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में रमेश सिंह (जिन्होंने इस खेल की शुरुआत की) तथा गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सॉफ्ट हॉकी टीम के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विशाल, आशीष यादव एवं हर्ष भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस खेल के प्रति अपने अनुभव एवं दृष्टिकोण साझा किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर सॉफ्ट हॉकी जैसे उभरते खेलों को बढ़ावा देना तथा युवाओं में खेल भावना का विकास करना रहा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (शैक्षणिक) डॉ. नीरज जैन, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉ. विकास कुमार शुक्ला, चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. पवन कुमार दीक्षित, डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं दलजीत पाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान भविष्य में नेशनल सॉफ्ट हॉकी लीग का आयोजन महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इस संदर्भ में खेल मैदान का अवलोकन किया गया, ताकि आयोजन हेतु आवश्यक सुविधाओं का मूल्यांकन किया जा सके।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सॉफ्ट हॉकी के विकास और प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा इस खेल को विश्वविद्यालय स्तर पर बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।