लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के निरालानगर स्थित जेसी गेस्ट हाउस में बुधवार को व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि MLC मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने उपस्थित वरिष्ठ व्यापारियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 12 और 28 प्रतिशत वाले जीएसटी स्लैब को समाप्त कर आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है।आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग के विकास व समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

मुख्य अतिथि MLC मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में नवरात्रि के अवसर पर जीएसटी रिफॉर्म में दो स्लैप 5% और 12% का स्लैप लागू करके व्यापारियों और जनता को बहुत बड़ी राहत दी। जिससे दिनचर्या में उपयोग आने वाली लगभग तमाम चीजों में एक बड़ा परिवर्तन आया है। पूरे देश के लिए प्रधानमंत्री ने जो रिफॉर्म किया उससे देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।

अभियान प्रदेश सहसंयोजक व विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों से व्यापारी वर्ग को राहत मिली है। कारोबार में पारदर्शिता आई है और राजस्व प्रणाली मजबूत हुई है। 2014 में जीएसटी लागू होने के बाद से देश में तरक्की के नए रास्ते खुले हैं। जीएसटी कम होने से व्यापार को गति मिलेगी और बाजारों में रौनक बढ़ेगी। उन्होंने व्यापारियों से इस राहत का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। जीएसटी ने देश में वन नेशन, वन टैक्स की अवधारणा को साकार किया है।

इस मौके पर लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, डॉ. विवेक सिंह तोमर, अशोक तिवारी, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, अनुराग साहू, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, चंद्र शेखर गुप्ता, संजय तिवारी, शैलेन्द्र मौर्या, पार्षद मसूद अली, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, व्यापारी नेता भारत भूषण गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज सिंह, बिल्लू एवं व्यापारी नेतागण उपस्थित रहें।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal