Wednesday , September 10 2025

पर्वतीय महापरिषद ने मनाई पं0 गोबिन्द बल्लभ पन्त की 138वीं जयन्ती

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पर्वतीय महापरिषद के तत्वावधान में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं0 गोबिन्द बल्लभ पन्त की 138वीं जयन्ती मनाई गई। साथ ही कुमाऊँ के जनकवि व समाज सेवी गिरीश चन्द्र तिवारी ‘‘गिर्दा’’ का जन्म दिवस भी मनाया गया।  

पर्वतीय महापरिषद के पदाधिकारियों ने विधान सभा मार्ग स्थित भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिसमें अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी, महासचिव महेन्द्र सिंह रावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। 

तत्पश्चात् भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन, बीरबल साहनी मार्ग में महापरिषद के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी द्वारा उक्त दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा वक्ताओं ने अपने विचार भी रखे। इस अवसर पर अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने पं0 गोबिन्द बल्लभ पन्त के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वतंत्रता संग्राम में पन्त जी के संघर्ष को देश सदैव याद रखेगा। उनकी अनन्य सेवाओं के लिए उन्हें देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया गया, जिस पर हमें गर्व है।

महासचिव महेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कुमाऊँ में सबसे पहले निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने का श्रेय श्री पन्त जी को ही जाता है। संयोजक केएन चंदोला ने गिरीश तिवारी ‘‘गिर्दा’’ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनकी कविताओं में जन पीड़ा की सशक्त अभिव्यक्ति दृष्टिगोचर होती है इसीलिए इनको उत्तराखण्ड का जनकवि कहा गया। 

इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के संरक्षक प्रो0 आर0 सी0 पन्त, दीवान सिंह अधिकारी, हरीश चन्द्र पन्त, भवान सिंह रावत, के0एन0 पाण्डेय, कैलाश उपाध्याय, महेन्द्र पन्त, गोवर्धन भटट, के0 एन0 पाठक, के0 एस0 रावत, हेमंत गड़िया, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, देवेन्द्र मिश्रा, के0 सी0 पन्त, महेन्द्र सिंह मेहता, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, गोविन्द सिंह बोरा, भुवन पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, मुकेश जोशी, जितेन्द्र उपाध्याय, वीरेन्द्र आर्या, धीरज भट्ट, शुभम जोशी, मंजू शर्मा पडेलिया, जानकी अधिकारी, चित्रा काण्डपाल, राधिका बोरा, विमला बोरा, दीपा पाण्डेय, दीपा बिष्ट, राधा बोरा, माधव बोरा, हरीश चन्द्र भट्ट, उर्बादत्त जोशी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, चंचल सिंह डसीला, एस0एस0 पुण्डीर, चन्द्रशेखर तिवारी, राजेश बिष्ट, विपिन सिंह, रमेश अधिकारी, कैलाश बिनवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।