Tuesday , March 24 2026

शिक्षक जीवन के आधार स्तंभ

कच्ची मिट्टी चाक पर 

गढता जाये कुम्हार

घिस घिस कर फिर देता है

उसे एक नया आकार 

कोमल मन और अबोध सा बचपन 

मात पिता के संग 

बोलना चलना हाथ पकड कर

सीखा उनके संग 

शिक्षा के मन मंदिर मे जब 

रखा पहला कदम 

पहली बार वो हाथ छुड़ाकर मात पिता का 

सहमा था अबोध बचपन 

प्यार दुलार से पुचकारा जिसने 

शिक्षक वो कहलाया 

जिसके साये मे उस अबोध ने

खुद को महफूज था पाया 

नया जीवन नयी चुनौती 

एक नया आयाम रचा 

कामयाबी की ओर हर दिन 

फिर एक नया कदम उठा

एक एक कदम कामयाबी की ओर 

सफलता का एक नया इतिहास रचा 

गढा जिसने उसे वो उसका

शिक्षक महान कहलाया 

अमिट छाप छोड़ी उस अबोध बालमन पर 

जीवन भर उसके कर्ज का मोल 

कभी नही फिर वो चुका पाया।

कितने भी वो उच्च शिखर पर चढा 

पर शिक्षक के चरणों मे हर पल शीश झुकाया।

(संध्या श्रीवास्तव)