Sunday , August 24 2025

अंतरिक्ष विज्ञान में भारत बढ़ते कदम से रूबरू हुईं छात्राएं

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता आसिफ़ सिद्दिकी (ग्रुप डायरेक्टर इसरो- आइसट्रैक लखनऊ) एवं अतिथि वक्ता एसके पांडे (वरिष्ठ वैज्ञानिक इसरो लखनऊ) ने छात्राओं को नेशनल स्पेस डे की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। 

उन्होंने प्राचीन काल से वर्तमान तक की अंतरिक्ष विज्ञान की यात्रा, चंद्रयान मिशन, गगनयान मिशन एवं इसरो द्वारा किए जा रहे विभिन्न अन्वेषण एवं परियोजनाओं की जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक डॉ. विक्रम साराभाई, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा एवं शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने छात्राओं को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के महत्व एवं अंतरिक्ष विज्ञान में भारत बढ़ते हुए कदम से अवगत कराते हुए छात्राओ से नित्य नए अनुसंधान की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इसरो द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन छात्राओं के सम्मुख किया गया। जिससे छात्राओं को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई। 

कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर शरद कुमार वैश्य ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह 2025 की विषय वस्तु एवं तकनीक के प्रयोग द्वारा 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र के रोड मैप के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के आयोजन में डॉक्टर ज्योति द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्रद्धा द्विवेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर कंचन लता ने किया। जबकि तकनीकी सेवाएं डॉक्टर राहुल पटेल द्वारा प्रदान की गई। 

कार्यक्रम के अगले चरण में छात्राओं द्वारा “अंतरिक्ष में भारत की उपस्थिति” विषय पर भाषण प्रतियोगिता, “भारतीय अंतरिक्ष मिशन” पर असाइनमेंट तथा “भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम” पर विभिन्न प्रकार के पोस्टर/ चार्ट एवं कोलाज प्रस्तुत किए गए। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव, प्रोफेसर संजय बरनवाल, प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव, डॉ पुष्पा यादव, प्रोफेसर सारिका सरकार प्रोफेसर विनीता लाल, डॉक्टर पूनम वर्मा, प्रोफेसर क्रांति सिंह, डॉ राजीव यादव, डॉ सविता सिंह, डॉ मीनाक्षी शुक्ला, डॉ श्वेता भारद्वाज, डॉ रश्मि अग्रवाल, डा. उमा सिंह, डॉक्टर उषा मिश्रा, डॉक्टर सपना जायसवाल, डॉ अरविंद यादव, डा. हेमलता पांडे, डॉक्टर तमन्ना, डॉक्टर विशाल प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा, डा. भास्कर शर्मा, अमित राजशील, रुद्र प्रताप शर्मा, राजकुमार वर्मा, सुनील वर्मा सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उपस्थित रहकर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।