Thursday , August 14 2025

AKTU में निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के दौरान तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान रैली विभिन्न रास्तों से होते हुए बेसिक विद्यालय मिर्जापुर, चिनहट पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने रास्ते में देश भक्ति गीतों और नारों को जमकर लगाया। विद्यालय में बच्चों को तिरंगा वितरित किया गया। विद्यालय से वापस रैली विभिन्न रास्तों से होते हुए विश्वविद्यालय पहुंची। इस दौरान वित्त अधिकारी एवं कार्यवाहक कुलसचिव केशव सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।