Friday , August 1 2025

उमंग सिल्क एक्स्पो : रिमझिम बारिश के बीच हसीनाओं ने बिखेरा जलवा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सफ़ेद बारादरी कैसरबाग में चल रहे उमंग सिल्क एक्स्पो प्रदर्शनी में गुरुवार को फैशन शो आयोजित किया गया। रिमझिम बारिश के बीच हसीनाओं ने रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा। इस दौरान उन्होंने देशभर से आई साड़ियों के कलेक्शन को प्रदर्शित किया। 28 जुलाई से शुरू हुई प्रदर्शनी 3 अगस्त तक चलेगी। 

इस प्रदर्शनी में वैवाहिक व विंटर कलेक्शन की सम्पूर्ण रेंज आकर्षण छूट पर उपलब्ध है। जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के बेहतरीन कलेक्शन प्रस्तुत किए गए हैं। राखी स्पेशल साड़ियों और सूटों का नया कलेक्शन, नवीनतम वैरायटीज़ और डिज़ाइन लोगों को आकर्षित कर रही है।

उमंग सिल्क एक्स्पो के आयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि सिल्क एक्स्पो व सेल में देश भर से आए सिल्क बुनकरों व डिजाईनरो ने अपने अपने प्रदेश की संस्कृति काव्य और त्यौहारो को सिल्क पर छापा है। एक्स्पो का मकसद देशभर के सिल्क उत्पादों का एक ही छत के नीचे प्रदर्शनी करना है।

उमंग सिल्क एक्स्पो में कांजीवरम उपाडा, गढ़वाल पटोला, बैंगलोर सिल्क, कांथा वर्क, डकारी जामदानी,  पैठानी, बनारसी, भागलपुरी की साड़ियो, कश्मीरी पश्मीना साड़ी, सूट सॉल जैकेट स्टोल आदि बिक्री हेतु उपलब्ध है।

एक्जीवीशन में गुजरात की पटोला सिल्क, तेलांगना की उपाडा सिल्क, तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क, महाराष्ट्र की पैठानी सिल्क पर गई कलाकारी महिलाओं को अपनी ओर खीच रही है।

प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल के काला हस्ती से आए बुनकर ने भगवान श्रीकृष्ण के नोका विहार का दृश्य सिल्क पर पेंट किया है। साड़ियो पर बनी डिजाइनों में कश्मीरी केशर के साथ ही कश्मीरी कहावा भी है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा, घिचा, मलबरी रॅा सिल्क, एब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी गुजरात से बान्धनी, पाटोला कच्छ एम्ब्रोयडरी, मिरर वर्क एवं डिजाइनर कुर्ती, मध्य प्रदेश से चंदेरी, महेश्वरी काटन एण्ड सिल्क साडी सूट, डकारी जामदानी एवं बनारसी सिल्क, तान्चोयी सिल्क, मैसूर सिल्क की साड़ियों के साथ धर्मावरम तस्सर, ढाका, डिजाइनर ब्लाउज, सलवार सूट, पंजाब की फुलकारी वर्क सूट व साडी हैदराबाद की हैवी नेकलेस, नोज पिन, रिंग, बैंगल्स, मांग टीका, कमरबंद और मुंबई वेस्टर्न पैटर्न ज्वैलरी व पालकी ज्वैलरी भी है।