लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के 74वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बाल्मीकि समाज की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य रामसिंह बाल्मीकि द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय के मन्दिर परिसर में हवन पूजन, तहरी भोज लड्डू वितरण के साथ आतिशबाजी की गई। सभी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की लम्बी आयु होने की कामना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि राजनाथ सिंह ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है, लखनऊ में विकास कार्यों को अधिक गति दी है। उनकी सांसद विकास निधि से लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराये जा रहें है। समय-समय पर वे कार्यकर्ताओं से आकर मिलते रहते है और उनसे सीधा सम्पर्क हम सबका बना हुआ है।

इस अवसर पर रामसिंह बाल्मीकि, अवधेश गुप्ता ‘छोटू, नीलम तिवारी, अजय महर्षि ‘रिंक, दुर्गेश प्रधान वाल्मीकि, दुर्गेश कुमार, बन्नी लाल वाल्मीकि, राजू कश्यप, इंद्रजीत कनौजिया, राम शंकर गुप्ता, अरविंद कुमार, कमल कुमार वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि श्याम कुमार साहू, एसपी कंचन, विश्वनाथ भारती, जगदीश अटल, महेश साहू दद्दू आदि कार्यकर्ताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को 74वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।