Monday , March 2 2026

श्री माधव मन्दिर में धूमधाम से मना श्री जगन्नाथ महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डालीगंज स्थित श्री माधव मन्दिर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां पूरे जोरों-शोरों पर हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानि इस बार 27 जून को निकलेगी। इस तिथि को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर श्रीमंदिर से निकलकर नगर भ्रमण यात्रा करते हैं ।

108 सुगंधित पवित्र जल से हुआ स्नान यात्रा

श्री माधव मन्दिर में विधिविद्यान से पंडित लालता प्रसाद, बिहारी लाल साहू, कंचन, भारत भूषण गुप्ता, अनुराधा गोयल, अनुराग साहू, रवीना ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम, बहन सुभद्रा को स्नान कराया। स्नान यात्रा, जिसे स्नान पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, यह रथ यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है।

भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र को कुल 108 पात्र के पानी से स्नान कराया गया। इनमें परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ को स्नान कराने के लिए 35 मिट्टी के पात्र, बलभद्र को 33 मिट्टी के पात्र, देवी सुभद्रा को 22 मिट्टी के पात्र और भगवान सुदर्शन को 18 मिट्टी के पात्र पानी से नहलाया जाता है। माना जाता है कि इस पवित्र स्नान के बाद, भाई-बहन के देवताओं को बुखार हो जाता है और उन्हें दो सप्ताह की अवधि के लिए एकांतवास में रखा जाता है।