Saturday , June 28 2025

राकेश कुमार बने पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी (पासी) के प्रदेश अध्यक्ष


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राकेश कुमार रावत को पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी (पासी) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कई पदाधिकारियों ने पार्टी में आस्था जताते हुए पदभार ग्रहण किया। जिसमें अशोक कुमार रावत (प्रदेश सचिव), राम लखन रावत (जिलाध्यक्ष लखनऊ), संतोष कुमार रावत (जिला उपाध्यक्ष लखनऊ) शामिल हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशरण प्रसाद ने बताया कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, पार्टी में लोगों की आस्था बढ़ रही है यह पार्टी के लिए अच्छा संकेत है।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी डॉ. आरके यादव, राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र यादव, राष्ट्रीय समन्वयक सुरेश चंद्र रावत, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी सुखराम रावत, प्रदेश सचिव राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष बाराबंकी बाबूलाल रावत भी उपस्थित रहे।