लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। यूपी दर्शन पार्क में लखनऊ विकास प्राधिकरण, जेटेक तथा प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में चल रहा समर कार्निवल 2025 अपनी छटा बिखेर रहा है। झूला मस्ती सहित आइसक्रीम रंगबिरंगे कपड़ों की शानदार रेंज और बच्चों के खिलौने सब कुछ समर कार्निवल में है।

प्रगति इवेंट पर्यावरण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का पोषक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। दूसरे दिन शनिवार को बतौर अतिथि मौजूद सीमा गुप्ता (अनुभाग अधिकारी सचिवालय लखनऊ) एवं डॉक्टर सुधा मिश्रा को संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एनबी सिंह, जेटेक ग्रुप की प्रमुख स्मिता शर्मा, अमित कुमार वर्मा ने तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।

नीतू तिवारी द्वारा ज्वेलरी का कलेक्शन, ऐडी ज्वैलरी स्किन केयर श्री बांके बिहारी कलेक्शन प्रियंका तिवारी द्वारा, पार्टी वियर सूट, कुर्ती, प्लाजो, मैक्सी, डिजाइनर सूट, कन्नौज के प्राकृतिक तरीकों से बनाए गए इत्र के साथ प्राकृतिक परफ्यूमर कंपनी इस मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्राकृतिक तरीके से बनाए गए इत्र बेला, चंपा, गुलाब और खास मिट्टी अतर और गुलाब जल भी उपलब्ध है। रंगारंग कार्यक्रम में आरजे गुप्ता और आर्यन गुप्ता ने एक से बढ़कर एक गानों से सबका मन मोह लिया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal