आपरेशन सिंदूर ने दुनियां को दिखायी भारत की ताकत : अनिल अग्रवाल
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय सेनाओं के शौर्य पराक्रम व साहस के प्रतीक आपरेशन सिंदूर की अद्भुत सफलता पर राजधानी में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा काा आयोजन किया गया। जिसमें सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम्, सीतापुर रोड, रूचिखण्ड आदि शाखाओं के छात्र-छात्राअें तथा शिक्षक-क्षिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत शौय तिरंगा यात्रा को रवाना किया, जिसका समापन 1090 चौराहे पर हुआ।


भारतीय सेंनाओं के र्शार्य को समर्पित इस तिरंगा यात्रा के अवसर पर सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने कहा कि आपरेशन सिंदूर से पूरी दुनियां को नये भारत के मेंक इन इण्डिया के हथियारों की धमक सुनाई दी है। साथ ही दुनिया ने भारत की सेनाओं के शौर्य, पराक्रम व साहस का लोहा माना है। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में सेंट जोसेफ, सीएमएस सहित बड़ी संख्या में निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चे उपस्थित थे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal