लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष राजेश सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों के सेवा संबंधित देयकों और आउटसोर्स कर्मचारी के वेतन में भिन्नता के संबंध में भी अवगत कराया गया। नगर आयुक्त ने कर्मचारी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक कंचन सक्सेना, महामंत्री रमेश चौरसिया, उपाध्यक्ष कृष्णा मगन सिंह, दीपक शर्मा, मोहम्मद रेहान, संगठन मंत्री ओमकार राजभर, प्रचार मंत्री राजीव रतन राय, हिमांशु सावंत, सर्वेश पाल, राजीव जैन, अमित शुक्ला, शील भान सिंह, मंगल सिंह, मंत्री संतोष दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।