- परशुराम जयन्ती पर विधायक ने किया ब्राह्मण पूजन
- आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट, मुंहतोड़ जवाब देगा भारत
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सीतापुर रोड स्थित विन्ध्याचल देवी मन्दिर परिसर में विधायक डा. नीरज बोरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 55 ब्राह्मणों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

परशुराम जयन्ती पर मंगलवार को प्रेमनारायण शुक्ला के संयोजन में आयोजित ब्राह्मण पूजन व भण्डारा कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रुप में शामिल विधायक ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। क्षेत्र के विप्रजनों ने स्वस्तिवाचन किया तथा डा. बोरा द्वारा निरन्तर किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि देश की चेतना जगाने में ब्राह्मणों का विशेष योगदान रहा है। सप्तचिरंजीवी भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र दोनों में पारंगत हैं। भगवान परशुराम का वरदहस्त मोदी पर है और आज यही कारण है कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट हो गया है। मुझे एक सन्त ने बताया है पाक अधिकृत कश्मीर के भारत में विलय होते ही भारतीय नक्शे का वास्तु ठीक हो जायेगा और तब भारत परम वैभव के शिखर पर होगा। वह दिन दूर नहीं जब मां शारदा और मां जगदम्बा खीर भवानी का मन्दिर भारत में होगा।

डा. नीरज बोरा ने कहा कि उन्होंने सदैव ब्राह्मणों का सम्मान किया है और सेवा क्षेत्र में उनके आशीर्वाद के सतत आकांक्षी हैं।

कार्यक्रम में बीडी शर्मा, गिरीश चन्द्र मिश्रा, शशिकान्त पाण्डेय, डीके अवस्थी, पार्षद राघवराम तिवारी, प्रदीप शुक्ला, संजय समीर मिश्रा, कमल मिश्रा, रामयज्ञ मिश्र, संदीप अवस्थी, विष्णुकान्त मिश्र, गोमती त्रिवेदी, सतीश मिश्रा, राघवेन्द्र शुक्ला, शीतांश दीक्षित, कमलेश पाण्डेय, अजय मिश्र, शरद मिश्र, हरिओम मिश्र, शिवशंकर अवस्थी, केपी मिश्रा, शिवबरन शुक्ला, रामलखन तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन राकेश पाण्डेय और आभार ज्ञापन प्रेमनारायण शुक्ला दीपू ने किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal