लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश संरक्षक एसडी सिंह बैसवारा के नेतृत्व में आयोजित कैंडल मार्च में संख्या में व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।
सभी ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से आतंकवादियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाने की सख्त आवश्यकता है। पाकिस्तान को भी ऐसा सबक सिखाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो।

कैंडल मार्च में प्रदेश महामंत्री सुशील सिंह, प्रदेश संरक्षक सौरभ तिवारी, प्रदेश मंत्री विनोद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, प्रदेश उपमंत्री आरके सिंह चौहान, प्रदेश सगठन मंत्री संजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, नहर रोड अध्यक्ष विजय गुप्ता, नहर रोड महामंत्री मोहित सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, विकास नगर महामंत्री हनुमंत सिंह, जेबी सिंह, सुरेंद्र सिंह, भाजपा वार्ड अध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान सहित व्यापारी व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal