लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बाबा साहब के दिखाए रास्ते पे चलकर मजबूत राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर जनविकास महासभा कार्यालय पर जयंती मनाई गई।बाबा साहब ने समरसता की मजबूत नींव रखी गई जिस पर आज सारा देश गर्व करता है।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक जानकीपुरम विस्तार महेंद्र प्रताप सिंह, ऋषि अवस्थी, रेनू सिंह (बूथ अध्यक्ष – भाजपा), आँचल सिंह (बूथ अध्यक्ष), लालमुनि सिंह (बूथ अध्यक्ष), सुनील कुमार (बूथ अध्यक्ष), गायित्री सिंह उपस्थित रहे।
